जनता की सेवा के लिए अंतिम सांस तक काम करूँगा – विजय जैन
BOL PANIPAT : कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध समाजसेवी विजय जैन ने पानीपत ग्रामीण में अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज किया , इस कड़ी में विजय जैन ने सुबह से शुरू हुए जनसंपर्क अभियान में गाँव गाँजबड़, बबैल,काबड़ी और बुडशाम का दौरा किया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया।
विजय जैन ने कांग्रेस पार्टी की कृषक हितैषी नीतियों और आमजन के हित के लिये पार्टी की योजनाओं की विस्तृत चर्चा भी जनता के साथ की। विजय जैन ने बताया कि पिछले कुछ सालों में किसान ,मज़दूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर महंगाई एक वज्रपात साबित हुई हैं ,साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से किसानों की आर्थिक स्थिति विशेष रूप से कमज़ोर हुई है और इन्ही नीतियों की वजह से जनता आज ख़ुद को ठगा महसूस कर रही है।
विजय जैन ने इस दौरान जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने और अंतिम सांस तक सेवा करते रहने का भी प्रण लिया।
इन जनसंपर्क अभियानों में सैकड़ों बीजेपी और जेजेपी के कार्यकर्ताओं , जिसमे बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख शामिल थे, ने पार्टी छोड़ी और कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई जिनमें सुरेश राठी,दयानंद राठी, सुमेर बाल्मीकि, राजकुमार कश्यप, दिलबाग अहलावत,धर्मेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
कार्यक्रमों में अंकुश शर्मा, उत्सव शर्मा,जयभगवान शर्मा,सुभाष रावल, चिचु रावल,बलबीर गुजर, हरनारायण शर्मा, दीपक रावल,सत्यनारायण बीरवाल, चौधरी जगबीर सिंह, राम मेहर, सन्दीप गुलिया, नरेन्द्र गुलिया, बारू कश्यप, बलबीर कश्यप सहित सैकडो लोगों ने भाग लिया।

Comments