Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


आईबी कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बीकॉम तथा बी.बी.ए. फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्या  डॉ शशि प्रभा मलिक ने कहा कि शिक्षक भले ही छात्रों को शिक्षित करते हैं लेकिन उन्हें अपने छात्रों से भी बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है ।उन्होंने कहा कि छात्र और शिक्षक एक दूसरे के पूरक होते हैं। जहाँ एक तरफ वो उन्हें किताबी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार का पाठ पढ़ाकर उन्हें समय का पाबंद और एक जिम्मेदार व्यक्ति बनाते हैं तो वही दूसरी तरफ छात्र अपनी शिक्षा, संस्कार और समझदारी का परिचय देते हुए सफलता प्राप्त करते हैं व अपने शिक्षकों का मान बढ़ाते है तथा अब इन विद्यार्थियों को आगे भविष्य में आने वाली चुनौतियो का सामना करते हुए बुलंदियों को छूना है।उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष करने से हमें घबराना नहीं चाहिए क्योंकि संघर्ष तो हमारे जीवन का एक अनिवार्य अंग है। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा ने कहा कि विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए एक भावुक पल होता है और विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है ।उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी । विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे नृत्य, सामूहिक नृत्य,गायन आदि में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही रैम्प वॉक, गेम्स आदि में भी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। महाविद्यालय से डॉ किरण मदान ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। इस आयोजन में  निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अजय पाल सिंह, डॉ. ज्योति गहलोट, राजेश बाला,  रूहानी शर्मा,  निशा गुप्ता,  रुचिका ने निभाई। इस विदाई समारोह में  बी.बी.ए. से छात्र गौरांग ने मिस्टर फेयरवेल और बीकॉम से पारुल ने मिस् फेयरवेल का खिताब हासिल किया।विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालय की शिक्षण पद्धति, शिक्षकों के सहयोग एवं सभी सुविधाओं को दिल से सराहा। सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी शिरकत करके इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। मंच का संचालन श्रीमती आकांक्षा, श्रीमती सोनिया विरमानी, सुश्री आंचल , सुश्री हिमानी व उनके नेतृत्व मे चार विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे साक्षी, करुणा सचदेवा,  रीना,  सुखजिंदर सिंह, जागृति, निशा गोयल ने अहम भूमिका निभाई।

Comments