आश्वासन के मुताबिक 15 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो स्वास्थ्य कर्मी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे
BOL PANIPAT : 9 सितंबर , स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों द्वारा दिये गये आश्वासन के मुताबिक निर्धारित समय अवधि मे स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर पर अमल नही किया गया तो स्वास्थ्य कर्मी जन आंदोलन को तेज करेगे। यह जानकारी आज यहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा , महासचिव सतपाल खासा, उपप्रधान सुदेश कुमारी व प्रवर सचिव राकेश सिवाच ने बताया कि देते हुए सरकार के निमंत्रण पर गत 8 सितंबर को स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा व मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई। बैठक मे मुख्य रूप से पिछले दिनों सरकार द्वारा समाप्त किए गए पदों को बहाल करने ,नॉर्म के अनुसार नए पद स्वीकृत करने , रिक्त पदों पर नई भर्ती करके बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के अलावा एम पी एच डब्ल्यू काडर के पदोन्नत पदों की वेतन विसगति दूर करके एम पी एच एस को ग्रेड पे 4600 , एस एम आई को ग्रेड पे 48 00 व ए यू ओ को ग्रेड पे 5400 देने, महिला एम पी एच डब्लू को पदोन्नति के ज्यादा अवसर देते हुए राजस्थान सरकार की भांति स्वास्थ्य सुपरवाइजर, ब्लॉक स्वास्थ्य सुपरवाइजर तथा जिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद सृजित करके पदोन्नति जारी करने,वर्ष 2004 में विज्ञापन जारी होने के तहत वर्ष 2006 व 2007 में भर्ती हुए एमपीएचडब्ल्यू को 2004 से पुरानी पेंशन का लाभ देने, वर्ष 1994 में भर्ती हुए कर्मचारियों की एसीपी के मामलों को निदेशालय सत्र पर हल करने , अन्य सभी पात्र कर्मचारियों की देय एसीपी मामले एक निर्धारित समय सीमा में हल करने , एन एच एम के तहत कार्य रत एम पी एच डब्लू को नियमित कर्मचारी कि भाँति ग्रेड पे 4200 देने , स्वास्थ्य सुपरवाइजर का नया ड्रेस कोड जारी करने , एमपीडब्ल्यू कैडर तथा उसके पदोन्नत पदों के नाम बदलकर ऑफिसर शब्द लगाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया । विभाग के आला अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य सुपरवाइजर द्वारा रखे गए मांग पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए जो मांग व समस्या विभाग के स्तर पर हल की जानी उनका 15 दिन मे समाधान कर दिया जायेगा तथा जिन मांगो पर सरकार द्वारा निर्णय लिया जाना है उनको सकारात्मक कार्यवाही के साथ सरकार को दो दिन मे भेज दिया जायेगा । कर्मचारी नेताओं ने बताया कि पदो को बहाल रखने तथा पदोन्नत पद की वेतन विसंगति दूर करके पदोन्नत स्केल देने सहित तमाम मांगों पर बार बार आश्वासन दिया जाता रहा परन्तु महानिदेशालय मे बैठे अधिकारियों द्वारा ठोस कार्यवाही न करने के विरोध मे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मजबूरन आन्दोलन की राह पर जाना पडता है। उन्हाने स्पष्ट रूप से अधिकारियो को अवगत करवा दिया है कि यदि आश्वासन के मुताबिक 15 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो स्वास्थ्य कर्मी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे जिसमें राज्य की हजारों पंचायत के द्वारा पारित प्रस्ताव की प्रतिया 1 नवम्बर को स्वास्थ्य मंत्री को उनके आवास पर सौपी जाएगी और 1 जनवरी 2023 से गांव गांव तथा शहर शहर में जारी जन जागरण अभियान को तीव्र गति से जारी रखते हुए पदों की समाप्ति के आम जनता पर पड़ने वाले को प्रभाव की जानकारी आम जनता को देने का जन जागरण अभियान जारी रखा जायेगा। इसके अलावा कर्मचारी नेताओं ने बताया कि संघ के पदाधिकारी सभी राजनैतिक पार्टियो के अध्यक्षो से मिलकर स्वास्थ्य विभाग मे समाप्त किये जा रहे पदों को बहाल करने व रिक्त पदो पर स्थाई भर्ती करने की मांग पर अपना रूख स्पष्ट करने की मांग भी करेंगे।

Comments