टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट चला रहा है ग्रामीण युवा एवं महिला विकास संगठन
BOL PANIPAT : ग्रामीण युवा एवं महिला विकास संगठन, हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के माध्यम से टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट चला रही है। जिसमें नशे में संलिप्त लोगों के लिए काम किया जाता है उनको ढूंढ कर रजिस्टर करके उनकी काउंसलिंग की जाती है। उनको एचआईवी एड्स के बारे में, हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। समय पर टेस्टिंग की जाती है और एचआईवी पॉजिटिव होने पर उनको ART की दवाइयां पानीपत के सिविल अस्पताल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं, और जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं उनको OST सेंटर के माध्यम से लिंक करा कर दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि नशे को छुड़वाया जा सके। इसके लिए ग्रामीण युवा एवम महिला विकास संगठन की पूरी टीम काम कर रही है।

Comments