Sunday, September 6, 2026
Newspaper and Magzine


यदि नशा मनुष्य के लिए तनिक भी अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को कहती ले खा ले मेरे बच्चा:- डॉ अशोक

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख ओपी सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के दिशानिर्देशों और पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में एक दिवसीय नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 201 छात्रों और 13 शिक्षकों ने भाग लिया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि नशा मनुष्य के लिए तनिक भी अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को कहती ले खा ले मेरे बच्चा। उन्होंने गायन और कविता के माध्यम से विद्यार्थियों के हृदय को झंझोड़ कर रख दिया। नशे पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बच्चो आप हमारे बच्चे हैं हम सबने मिलकर नशे को मार भगाना है और स्वस्थ जीवन अपनाना है। शिक्षकों के साथ वार्तालाप करते हुए उन्हें अलग से टिप्स देते हुए बताया कि सरकार द्वारा धाकड़ नामक योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को धाकड़ की उपाधि दी है और धाकड़ वह है जो अपने कर्तव्य का पालन करता है और कर्तव्य के पथ पर कभी नहीं डरता। माता पिता, वृद्धों, और गुरुजनों का सत्कार उनके गन होते हैं। नशे के लिए जीवन में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत अपराध नशे के कारण हो रहे हैं। प्रतिबंधित नशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 को रामबाण के रूप में प्रयुक्त करके नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। अंत में शपथ ग्रहण करवाई गयी।  

Comments