Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


ओटीपी शेयर करते ही आप हो सकते है साइबर अपराध के शिकार. बैंक खाता हो सकता है पूर्णतया खाली. सावधान व जागरूक रहकर साइबर फ्रॉड से बचें : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 1, 2022 Tags: , , , , ,

साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 या ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवायें :

BOL PANIPAT : 01 अगस्त 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक तकनीकी के चलते साइबर अपराध भी घटित हो रहें है। साइबर अपराधी पीड़ित को किसी भी प्रकार का झांसा देकर उनसे उनकी पर्सनल जानकारी पुछकर उनके साथ साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे है। साइबर अपराध से बचनें के लिए खुद को जागरुक व सावधान रहनें की आवश्यकता है। आप जागरुक है तो आपके साथ इस प्रकार का साइबर अपराध घटित नही होगा। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को लॉटरी, ऑफर या अन्य किसी प्रकार का लालच देकर उनके साथ ठगी को अंजाम देते हैं। ऐसे में ओटीपी (वन टाईम पासवर्ड) जो आपने किसी अनजान व्यकित के साथ शेयर कर दिया तो आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसलिए मोबाइल में प्राप्त कोई भी ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर ना करें चाहे वह व्यक्ति आपके लिए या आपके भले के लिए कोई कार्य कर रहा है। क्योंकि साइबर अपराधी झासें में लेकर ही ओटीपी पूछता है। आप उसके साथ ओटीपी शेयर कर देते है और ठगी का शिकार हो जाते है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, ओटीपी, क्रेडिट व डेबिड कार्ड या अन्य किसी भी लिंक इत्यादि पर क्लिक ना करें और ना ही किसी के कहनें पर अपने फोन में कोई साफ्टवेयर इत्यादि डाउनलोड करें।

ओटीपी का प्रयोग बैंकिग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया, पासवर्ड भूलने पर उसे रिकवर करने के लिए तथा आधार कार्ड से लिंक करने तथा सिम कार्ड अपडेट, नया सिम कार्ड खरीदते समय इत्यादि के लिये ओटीपी की जरुरत पड़ती है। अगर आपने अपना ओटीपी किसी अनजान व्यकित के साथ शेयर कर दिया तो आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते है। इसलिए जागरुक रहें कोई भी ओटीपी या किसी लिंक पर क्लिक करनें से बचें और अगर आपके साथ किसी प्रकार का साइबर अपराध घटित हो जाता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 या ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवायें। इसके अलावा जिला पानीपत में स्थापित साइबर क्राइम थाना एवं प्रत्येक थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं । सावधान व जागरूक रहकर साइबर फ्रॉड से बचें।

Comments