खेतो में अवशेष जलाए जाते है तो भारी मात्रा में प्रदुषण फैलता है : सीजेएम वर्षा शर्मा.
BOL PANIPAT : 30 सितंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम वर्षा शर्मा ने कहा कि आम नागरिकों को अपने नैतिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए ताकि सभी का जीवन सुखमय हो सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा शर्मा मंगलवार को न्यायिक परिसर स्थित अपने कार्यालय में मिडिया को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दे रहीं थी। उन्होने कहा कि त्योहारों व धान का सीजन चल रहा है, किसानों को चाहिए कि वह अपनी धान की फसल काटने के बाद उसके अवशेष न जलाए बल्कि उसका प्रबधन करे, जब खेतो में अवशेष जलाए जाते है तो भारी मात्रा में प्रदुषण फैलता है जो कि मनुष्य के साथ साथ आम जीवन के अन्य जीव को नुकसान करता है।
उन्होंने आम जनता से अपील कि है वह दीपावली पर धुंआ रहित पटाखों का ही प्रयोग करे। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय समय पर जागरूक अभियान चलाए जाते है। उन्होने बताया कि शहर में भीड़ के कारण भी आम नागरिक को काफी परेशानी होती है, वह शीघ्र ही डीएसपी यातायात के साथ बैठक करके व्यवस्था का जायजा लेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है, जरूरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी नितियों का लाभ उठाना चाहिए।

Comments