Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


यदि हम उत्कृष्ट शिक्षा और प्रेरणा प्रदान करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता : भूपेश अग्रवाल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 5, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में दिनांक 5 अगस्त 2025 को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अखिल भारतीय विकास परिषद (RABVP) की ओर से विद्यालय के श्रेष्ठ शिक्षकों एवं मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा अकादमिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करना था। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंगलाचरण से हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने परिषद के प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणास्त्रोत होते हैं।

समारोह में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल , ज्योति ,सिम्मी , रेनु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “आज का विद्यार्थी ही कल का नागरिक है। यदि हम उत्कृष्ट शिक्षा और प्रेरणा प्रदान करें, तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।”

इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के चयनित छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। जिसमें छात्राओ में युविका,दिपिका,दिपांशी,पलक गुप्ता,भूमिका रही।साथ ही, श्रेष्ठ शिक्षण कार्य के लिए धर्मेंद्र, सोनम, ज्योति को वरिष्ठ शिक्षक के रूप में विशेष प्रशंसा पत्र से नवाजा गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से परिषद के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। यह समारोह न केवल विद्यालय के लिए बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत के लिए एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

Comments