‘गणित बिंगो गतिविधि‘ का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में ‘गणित विभाग‘ की ओर से ‘गणित बिंगो गतिविधि‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर एवं मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स द्वारा किया गया। गतिविधि में कक्षा तीसरी से आठवीं के सभी छात्रों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य गणित विषय के प्रति रूचि पैदा करना , श्रवण शक्ति को बढ़ाना, विचार-विमर्श ,तर्क-वितर्क आदि योग्यता का विकास करना रहा।
गतिविधि के नियमानुसार बच्चों ने अपनी इच्छा से एक से साठ के बीच टिकट पर नंबर लिखे, अध्यापकों ने कक्षा में सवाल किए। प्रत्येक कक्षा से निर्धारित समय में सही उत्तर चयन करने वाले पहले दो छात्रों को विजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘गणित विभाग‘ के सभी शिक्षकों ने अपना अमूल्य येागदान दिया।

Comments