Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू का दीक्षांत समारोह 03 अप्रैल को: डा धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 1, 2023 Tags: , , , ,

क्षेत्रीय केंद्र करनाल के समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे डॉ राजेश गोयल: डा धर्म पाल

BOL PANIPAT , 1 अप्रैल। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू का 36वां दीक्षांत समारोह 03 अप्रैल 2023 को आयोजित होने जा रहा है। इग्नू मुख्यालय मैदान गढ़ी नई दिल्ली में दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। इस समारोह में माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार इग्नू मुख्यालय में विशिष्ट अतिथि होंगे।
उन्होंने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा 36वें दीक्षांत समारोह का आयोजन क्षेत्रीय केंद्र करनाल के सेक्टर-12 स्थित भवन में किया जायेगा जिसमे डॉ राजेश गोयल, सचिव, हरियाणा तकनीकी शिक्षा बोर्ड, पंचकूला बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत कुल 16291 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है और लगभग 2800 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल 150 और क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के 100 से 120 विद्यार्थियों को डॉ राजेश गोयल जी के द्वारा डीग्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से इनविटेशन भेजा गया है केवल उन्ही विद्यर्थियीं को दीक्षांत समारोह में आना है बाकी सभी विद्यार्थियों को डाक के द्वारा डिग्री भेजी जाएँगी। दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण ज्ञान दर्शन चैनल, स्वयम प्रभा चैनल, दूरदर्शन चैनल और इग्नू के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जायेगा।

Comments