केंटर चालक से हथियार के बल पर लूट करने वाले दोनो आरोपियो से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की अवैध देसी पिस्तौल/ बाइक/ मोबाइल फोन व लूटी गई राशि में से बची 3 हजार की नगदी बरामद
BOL PANIPAT : 5 मार्च 2022, केंटर चालक से हथियार के बल पर लूट करने वाले दोनो आरोपियो से चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की अवैध देसी पिस्तौल, बाइक, मोबाइल फोन व लूटी गई राशि में से बची 3 हजार की नगदी बरामद। रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत जेपी टैक्स टाईल गंदा नाला के पास नवम्बर 2021 में केंटर चालक से पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ईशु निवासी वीरभवन चुंगी व अंकित निवासी कलंदर चौक पानीपत से चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की अवैध देसी पिस्तौल, एक बाइक, एक मोबाइल फोन व लूटी गई राशि में से बची 3 हजार रूपए की नगदी बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर सीआईए-वन पुलिस टीम ने दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा।
सीआईए-वन पुलिस की टीम ने बीते सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर दोनो आरोपियों को जीटी रोड पर सैक्टर 18 मोड़ से गिरफ्तार किया था। वही गहनता से पुछताछ करने के लिए अगले दिन मंगलवार को दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
लूट की उक्त वारदात बारे थाना किला में सुरेश पुत्र भागीरथ निवासी दोहरी मुरैना मध्य प्रदेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सुरेश ने 26 नवम्बर को थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह गाजियाबाद यूपी में रामसिंह के आयशर केंटर पर ड्राइवर के रूप में नौकरी करता है। 25 नवम्बर की देर साय करीब 11 बजें वह यूपी गाजियाबाद की लोहा मंडी से केंटर में मैदा लोड कर पानीपत के लिए चला था। केंटर को पानीपत में कुटानी रोड पर एस.बी फूड फर्म के यहा खाली करना था। सुबह करीब साढे 3 बजे वह पानीपत में जेपी टैक्स टाईल गंदा नाला के पास पहुंचा तो पीछे से दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। युवकों ने बाइक को केंटर के सामने खड़ी कर उसको केंटर से नीचे उतारा और पिस्तौल के बल पर उससे मोबाइल फोन, 9 हजार रूपए, केंटर की चाबी व ड्राईविंग लाईसेंस की फोटो कॉपी छीनकर फरार हो गए।

Comments