Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस ने ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बापौली व बराना में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
पुलिस टीम द्वारा इस दौरान विद्यार्थियों को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसानों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल एक व्यक्ति का जीवन खराब करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है। बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की चपेट में आता है तो उसे दंडित करने की बजाय पुनर्वास और सहारे की आवश्यकता होती है। नशे की शुरुआत अक्सर “मज़े या दोस्ती” के नाम पर होती है, लेकिन इसका अंजाम बहुत गंभीर होता है। इसलिए युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भविष्य संवारे। पुलिस द्वारा युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें।

जिले में एनडीपीएस के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान ने बताया कि ‘सेवा पखवाड़े’ के दौरान पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कानून, नैतिकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है, जो कल का नेतृत्व करेगा। यदि वह नशे जैसी बुराई से दूर रहता है और अपने जीवन को लक्ष्य की ओर केंद्रित करता है, तो समाज और देश दोनों उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे। इसलिए युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने जीवन का संवारे।

Comments