Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


संस्कृत क्वीज के माध्यम से बच्चों को बताया संस्कृत भाषा का महत्व

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at July 11, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अन्तसर्दनीय संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में टैगोर सदन के युगल, ईशु, ईशान और रवि ने, टेरेसा सदन के आदित्य, वैभवी, तनिष्क और सिमरन ने, राधाकृष्णन सजन से केशव, निखिल, परीक्षित ने, विवेकानंद सदन से नमन, खनक, अनिका और जैस्मीन प्रतिभागी बने ।प्रतियोगिता पांचचरणों में संपन्न हुई जिसमें बहुविकल्पीय प्रसन्न, रिक्त स्थान पूर्ति, वाक्य निर्माण संबंधी प्रश्न पूछे गए । बच्चों ने बड़े उत्साह से और बढ़ चढ़कर प्रश्नों के उत्तर दिए । प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर टैगोर सदन रहा।
अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृत को देवताओं की भाषा कहा जाता है । संस्कृत को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा होने का गौरव प्राप्त है । उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की संस्कृत के प्रति रुचि पैदा करना और जागरूक करना है । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को संस्कृत भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित किया ।

Comments