जानलेवा हमला करने के मामले में करीब 2 साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को थाना सनौली पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 9 मई 2022, जानलेवा हमला करने के मामले में करीब 2 साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को थाना सनौली पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार। सनोली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया मई 2020 में थाना सनौली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना के नजदीक खेतों में काम कर रहे नन्हेडा के किसानों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से 3 आरोपियों को सनौली थाना पुलिस ने रविवार साय सनौली नाका के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र अफसर, रामपाल व विनोद पुत्र सुबा निवासी गढ़ी रामकोर कांधला शामली यूपी के रूप में हुई। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहनता से पुछताछ उपरांत पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वारदात बारे थाना सनौली में सतीश पुत्र मांगा राम निवासी नन्हेडा पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
सतीश निवासी नन्हेडा ने थाना सनौली में 25 मई 2020 को शिकायत देकर बताया था कि चकबन्दी के दौरान उन्हे यमुना पार जमीन अलाट हुई थी। 25 मई की सुबह वह और पड़ोसी किसान संसार, शिवचरण, अशोक, आजाद, रोशन, रकम सिंह, महिपाल व अन्य कई किसान अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उतर प्रदेश शामली के गांव गढ़ी रामकोर निवासी वीरपाल, बब्लू, पपू, जगपाल, रामपाल, नवाब, ओमपाल, जयपाल, सुशील, विनोद, जगपाल, सतीश, तेजपाल, राहुल, जोनी, रोहताश, तरसपाल, ओमपाल, सोनू, जयपाल, बिल्लू, अमित, तरसपाल, कालू, अवीन्द्र, राहुल, सुकपाल, प्रवीन, रामपाल, प्रवीन, साहब सिंह व अन्य 12/12 व्यक्ति लाठी डंडों, डंडासी व अवैध पिस्तौल से लैस हो दो ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए और जमीन को कश्त नही करने की धमकी देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों की संख्या देखकर सभी किसान गांव नन्हेड़ा की तरफ भागने लगे। आरोपियों ने पीछा कर घेर लिया और जान से मारने की नियत से हमला करते हुए किसानों को गहरी चोटे मारी । बाद में गांव के लोगो ने इलाज के लिए सभी को सिविल अस्पताल पानीपत में भर्ती करवाया। सभी को गहरी चोट लग हुई हैं। सतीश ने शिकायत में बताया था की आरोपी जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए प्रत्येक फसल पर उनको परेशान करते है।
सतीश की शिकायत पर नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149, 201,323,325,307 व आर्म्स एक्ट के तहत थाना सनौली में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाते हुए पुलिस ने आरोपियों धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments