Tuesday, August 4, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 सितम्बर 2022, सीआईए वन की टीम ने सैक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहित निवासी सींक मतलौडा पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वीरवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर यमुना एन्कलेव कट के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक पैदल पैदल बरसत चुंगी से सैक्टर 13/17 हेलीपैड की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत हेलीपैड के पास पहुंची तो बरसत चुंगी की और से एक युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर तलाशी ली तो पेंटी की जैब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहित पुत्र आजाद निवासी सींक मतलौडा पानीपत के रूप में बताई।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे हथियार रखने का शौक है। वह करीब 6 महीने पहले हरिद्वार गया था, वहा रोहित नाम के युवक से उक्त अवैध देसी पिस्तौल 5000 हजार रूपए में खरीदा और घर ले आया। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी मोहित के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर असला तस्कर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी मोहित को आज माननीय न्यायालय में पेश 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments