Sunday, September 13, 2026
Newspaper and Magzine


हेरोइन की तस्करी मामले में तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को काबू किया. 5 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 दिसम्बर 2024,पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नाराकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 21.46ग्राम हेरोइन की तस्करी मामले में आरोपी सप्तयार को जीन्द के बराह गांव से काबू किया। आरोपी की पहचान राजबीर निवासी बराह जीन्द के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम ने 25 दिसम्बर को सिवाह बस अड्डा के पास मांडी गांव के टिंकू को 21.46ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। पूछताछ में आरोपी टिंकू ने ये हेरोइन पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए जीन्द के बराह गांव निवासी राजबीर पुत्र रामफल से 25 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी टिंकू को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को दबिश देकर आरोपी नशा सप्लायर राजबीर को जीन्द के बराह गांव से काबू किया।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने नशा तस्कर आरोपी टिंकू को हेरोइन बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने हेरोइन बेचकर हासिल की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए।
पुलिस ने हेरोइन सप्लायर आरोपी राजबीर के कब्जे से बचे 5 हजार रूपए बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी राजबीर को व रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी टिंकू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments