श्री दुर्गा पाठी चेरीटेबल ट्रस्ट की बैठक में 58वे वार्षिक महायज्ञ, भजन संकीर्तन एवं विशाल भण्डारे के आयोजन को लेकर बैठक की
BOL PANIPAT , श्री दुर्गा पाठी चेरीटेबल ट्रस्ट रजि., पानीपत के चेयरमैन शीला त्रिखा की अध्यक्षता में ट्रस्ट के कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कालानी में एक सामान्य बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 58वां वार्षिक महायज्ञ, भजन संकीर्तन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन श्री गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार में 25 व 26 अक्टूबर को करवाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को अजरानन्द अंध विद्यालय हरिद्वार में 90 बच्चों को जरूरत की व खाने की चीजें बांटी जाएंगी जिसमें सूखे मेवे, च्वयनप्राश विशेष रूप से होंगे। उसी दिन सांय कालीन श्री गीता कुटीर तपोवन में लगभग 1000 साधुओं को स्वच्छ भोजन व च्यवनप्राश के डिब्बे बांटे जाएंगे । 26 अक्टूबर को सुबह गीता कुटीर घाट पर महा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात भजन व संकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा संस्कृत आश्रम के 300 बच्चों व स्टाफ को एक एक गर्म जैकेट दी जाएगी । इस कार्यक्रम में टी. सीरीज के सुप्रसिद्ध भजन गायक नीरज शर्मा दिल्ली से एवं संगीत सरिता म्यूजिकल ग्रुप चेन्नई से राजेश शर्मा अपने भजनों द्वारा श्रद्धालुओं को आनंदित करेंगें। आयोजक एवं मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजक राजेश त्रिखा विशेष रूप से योग साधना और अपने अध्यात्मिक वक्तव्य द्वारा भक्तजनों को निहाल करेंगे तथा गरीब व बेसहारा 251 कन्याओं का पूजन किया जाएगा व उनकी स्कूल की फीस भी दी जाएगी तथा रोजमर्रा की चीजों की एक-एक किट भी दी जाएगी जिसमें स्कूल बैग, कापियां, लंच बॉक्स, पानी की बोतल, च्यवनप्राश तथा श्रृंगार का सामान होगा ।
इस बैठक में ट्रस्ट के आयोजक चंद्रशेखर शर्मा, अनिल त्रिखा, विमल त्रिखा, सुनील थम्मन, पंकज त्रिखा, राकेश त्रिखा, सुनील त्रिखा, उप चेयरमैन सुनीता, कोषाध्यक्ष गिरिजा, महासचिव मीनाक्षी, सदस्य नीरू शर्मा, धारणा शर्मा , राधेश्याम नासा, नलिन भाटिया, गुलशन बतरा, सुनील ग्रोवर, राजकुमार ग्रोवर, प्रवीन आहूजा, चन्द्र प्रकाश नारंग, रमेश कुमार, राकेश शर्मा , हर्शप्रीत शर्मा , पूजा शर्मा , भुवनेश वाधवा, पावन त्रिखा, अर्पित थम्मन, सागर शर्मा , डॉक्टर केदार बतरा, शुभम सचदेवा, रमेश, डाॅ प्रशांत शर्मा , पंकज शर्मा , अंशु शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments