पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों की यात्रा करने के लिए भारतीय श्रद्धालु / जत्थे करें राज्य सरकार के माध्यम से आवेदन
BOL PANIPAT , 10 नवम्बर। अप्रैल 2024 में बैसाखी पर्व के दृष्टिगत जो भारतीय श्रद्धालु/जत्थे करना चाहते हैं वे अपने आवेदन राज्य सरकार के माध्यम से दे सकते हैं। इसके लिए वास्तविक आवेदन 20 दिसंबर 2023 तक प्रदेश सरकार के पास जिला स्तर पर सम्बंधित पुलिस अधीक्षक के माध्यम से करवाई गई जांच के आधार पर पहुुंचने जरूरी हैं।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदनकर्ता को अपना नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड, वोटर कार्ड नम्बर, राशन कार्ड आईडी, जन्मस्थान और जन्मतिथि, वर्तमान पूरा पता, व्यवसाय, पासपोर्ट नम्बर और उसे जारी करने व समाप्त होने की तिथि, पिछले 5 सालों में पाकिस्तान की की गई यात्रा का पूरा विवरण और दी जाने वाली विदेशी मुद्रा और उद्देश्य की जानकारी देना आवश्यक होगा।

Comments