जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवम उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का किया अवलोकन।
स्वास्थ्य है उत्तम धन-कृष्ण लाल पंवार
सरकार का स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर–डीसी
स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के शिविर में 300 के करीब रोगियों की हुई ओपीडी।
BOL PANIPAT: 29 जुलाई।
हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत मतलौडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग की तरफ से आयोजित किए गए चिकित्सा शिविर का अवलोकन करते हुए राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार ने कहा कि वर्तमान में केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा आमजन के लिए शुरू की गई अनेकों योजनाएं लोगों में नई ऊर्जा का संचार करती हैं।राज्य सरकार के हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है ।हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए व बीमार होने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें इलाज लेना चाहिए।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं में बहुत विस्तार किया है। अनेक दवाईयाँ हैं जो कम मूल्य में उपलब्ध हो जाती है। उपायुक्त ने कहा कि रोगियों का इलाज कराना सरकार की प्राथमिकता है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्वस्थ से बड़ा कोई भी धन नहीं है हमेशा अपने आप को स्वस्थ रखें। शिविर में रोगियों की जांच के साथ साथ उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति भी जागरूक भी किया गया।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया की स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 220 के करीब शुगर,एनीमिया, खासी,जुखाम, कान व नाक के मामले आए। आयुष विभाग की तरफ से लगाए गए शिविर में 115 के करीब विभिन्न रोगियों के मरीज पहुंचे व अपने रोगों की जांच कराई। रोगियों को मौके पर निशुल्क दवा भी वितरित की गई। विभाग के शिविर में आंख, बीपी, शुगर व बुखार व खांसी, के रोगियों की जांच कर गई।शिविर में डॉक्टरों ने अनेक बीमारियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल, डीएसपी सतीश गौतम, जिला राजस्व अधिकारी डॉ राजकुमार जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहियाडॉ जसबीर,डॉ कुलदीप डॉक्टर रेखा,एसएमओ नरेश राठी, आईसीडीसी राकेश मौजूद रहे।

Comments