12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में अब तक 277486 मीट्रिक टन गेहूं की आवक.
BOL PANIPAT , 29 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2024 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 277486 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 275140 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 36436 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 108558 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 101177 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 4353 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2275 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस रविवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 8432 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 4476 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 15528 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 27402 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 12143 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 29138 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 58939 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 1713 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 32946 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 79842 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 4492 मीट्रिक टन, उरलाना में 2435 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।

Comments