नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन.
BOL PANIPAT : 29 सितम्बर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन से ही अभाव का जीवन जिया। बचपन से ही पढ़ाई के साथ साथ चाय बेचने जैसे काम भी किया। संघ के प्रचारक के तौर पर एक अति साधारण जीवन जिया आज उसी सादगी से देश की सेवा कर रहे है।उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने प्राप्त एस डी कॉलेज में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए कहे। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की नारी शक्ति वंदन विधेयक पास करा कर लोकतंत्र को एक नई दिशा दी है।।उनके नेतृत्व में जी-20 के सफल आयोजन से देश का नाम रोशन हुआ है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा चंद्रयान की सफलता में भी उनके नेतृत्व का योगदान रहा है।
आमजन का जीवन बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लेकर आए है।प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना,उज्जवला जीवन,आयुष्मान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,हर घर से नल से जल ,हर घर शौचालय, जनधन योजना आदि । आज देश का लोहा दुनिया मान रही है।
प्रदर्शनी के संयोजक तथा जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण छोकर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता का स्वागत किया. कृष्ण छोकर ने कहा की मोदी के वजह से आज देश रक्षा क्षेत्र में निर्यात कर पा रहा है। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री रविंदर भाटिया, जिला भाजपा मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा,मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा तथा विक्की (योगेश भाधध,)विशाल गोस्वामी , पंकज शर्मा पंडित , प्रमोद शर्मा, रिंकू मिद्दा तथा दयानंद खुंगर आदि मौजूद रहे।

Comments