Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने मनाया डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 13, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल और छात्र नेता राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने इनसो के संस्थापक व जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला का 63वा जन्मदिवस मिठाई बाटकर बनाया इनसो छात्र नेताओं ने बताया की ङा अजय सिंह चौटाला जी ने हमेशा युवा वर्ग के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए है। उसी तर्ज पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलवाकर युवा हितैषी होने का पुख्ता प्रमाण दिया है
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने संघर्ष का पर्याय हैं। जिस तरह से चौ.देवीलाल ने हमेशा किसान, कमेरा वर्ग व गरीबों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी उसी तरह से डॉ. अजय और उनके पुत्र डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला उन्हीं के आदर्शों पर चल रहे हैं। नशा रोकने के लिए मुहिम भी शुरू की गई। बताया गया कि हरियाणा से नशे को समाप्त करने के लिए युवाओं को न सिर्फ जागरूक किया जाएगा बल्कि उनका सहयोग भी लिया जाएगा इस अवसर पर पंकज सिंह, युवराज ,रोहित मलिक,अकिंत दहिया , अमित शर्मा, हैप्पी सैंनी आदि छात्र मौजूद थे

Comments