संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप-समिति द्वारा दिल्ली में पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण
BOL PANIPAT : संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप-समिति द्वारा अप्रैल 07, 2026 को दिल्ली स्थित एक कार्यक्रम में पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का राजभाषा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता डॉ दिनेश शर्मा, संसदीय राजभाषा समिति के संयोजक एवं संसद सदस्य द्वारा की गई।
निरीक्षण बैठक के दौरान एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स द्वारा पीआरपीसी कार्यालय में हो रहे हिंदी कार्यान्वयन संबंधी विभिन्न प्रयासों से समिति को अवगत कराया गया।
समिति द्वारा इंडियनऑयल में हो रहे हिंदी कार्यान्वयन की प्रशंसा करते हुए अभिनव एवं नवोन्मेषी कार्यों की सराहना की गई एवं उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को समिति की ओर से प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।
बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से रोहित माथुर, संयुक्त सचिव; डॉ ज्योति मिश्रा, उप निदेशक (राजभाषा) तथा पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की ओर से एम एल डहरिया ओम प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), संजय कुमार, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएँ), डॉ आशुतोष चन्द्र झा, सहायक प्रबन्धक (हिन्दी) उपस्थित थे।
रिफाइनरीज़ मुख्यालय से आर आर राजे, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), अंजलि भावे, मुख्य महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट संचार, हिन्दी, निगमित सामाजिक दायित्व, अधिगम व विकास), विजय कुमार शर्मा, सहायक प्रबन्धक (हिन्दी) भी बैठक में सम्मिलित हुए।

Comments