थाना चांदनी बाग के नवनिर्मित भवन का पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता ने रिबन काटकर किया उद्घाटन
BOL PANIPAT :17 अगस्त 2023, पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता ने वीरवार को सेक्टर-24 में एमजेआर चौक के पास थाना चांदनी बाग के नवनिर्मित भवन का रिबन काटकर उद्घाटन किया। पुलिस महानिरीक्षक का थाना परिसर में पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन व हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई सतीश शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इससे पहले पुलिस जवानों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को सम्मान में सलामी दी गई।
3.50 करोड़ रुपये की लागत से थाना भवन का निर्माण हुआ है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा यह भवन तैयार किया गया है। महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार व तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को नए भवन में नए जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन, एएसपी मयंक मिश्रा, मतलौडा थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार व हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई सतीश शर्मा, एक्सईएन नरेश कुमार, एसडीओ सुरेंद्र सिंह व विभिन्न थानों के प्रभारी व विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति व काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता ने उद्घाटन के पश्चात थाना का निरीक्षण किया और उन्होंने इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व आमजन से संवाद करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन बन जाने से पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ थाना क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। जांच अधिकारी बेहतर माहौल में फरियादियों को बैठाकर शिकायत सुनकर समाधान कर सकेगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसके रख रखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता ने चांदनी बाग थाने के भवन का उद्घाटन करने के बाद थाना परिसर में पौधारोपण भी किया।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन
3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ थाना चांदनी का तीन मंजिला भवन जिले का सबसे आधुनिक थाना है। थाना के भू तल पर वाहनों के लिए पार्किंग, प्रथम तल पर एसएचओ रूम, ड्यूटी ऑफिसर रूम, एमएचसी रूम, असला कक्ष, मालखाना रूम, रिकार्ड रूम, महिला हेल्प व बच्चों के लिए कक्ष, वेटिंग हाल, महिला व पुरूषो के अलग-अलग लॉक अप व पुरुष, महिला व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग वॉशरुम बनाए गए है। द्वितीय तल पर आईओ रूम, वॉयरलेस रूम, स्टोर, मनोरंजन कक्ष तथा किचन डाइनिंग बनाया गया है। तृतीय तल पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विश्राम के लिए रूम बनाए गए है। सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ प्रत्येक कमरे में बैठने व काम करने के लिए पर्याप्त संख्या में फर्नीचर लगाया गया है। पीने के स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर व आरओ लगाए गए है।
इससे पहले सेक्टर 11/12 की चौकी की बिल्डिंग में थाना चांदनी बाग का काम किया जा रहा था। सेक्टर 24 में एमजेआर चौक के पास जहा यह थाना पहले था उसी जगह पर नया भवन बनाया गया है। वीरवार को उद्घाटन के बाद नए भवन में थाना को स्थापित कर सुचारू रूप से काम शुरू कर दिया गया है।

थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध से निपटने के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद है। एक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा करनाल रेंज और पानीपत के अंतर्गत जो हार्डकोर क्रिमिनल है। उनके खिलाफ हम बहुत सख्त हैं। इन क्रिमिनलों से संबंधित रेंज के सभी एसपी को सूचित किया जाता है कि वह एक उनकी लिस्ट बना कर रखें। और उसको समय-समय पर अपडेट करते रहे। ताकि ऐसे क्रिमिनलों का पता लगाकर उनका पकड़ा जा सके।
वहीं उन्होंने सोशल मीडिया सेल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर जिले में सोशल मीडिया सेल बनाया गया है जो लगातार सोशल मीडिया व्हाट्सएप फेसबुक की मॉनिटरिंग करता रहता है।

Comments