Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी दंपत्ती को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जून 2025, थाना सदर पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी दंपति को शनिवार शाम को रिफाइनरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी दंपत्ती के कब्जे से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया। आरोपियों की पहचान बिहार के पूर्णिया जिला के अहिया नगर निवासी जानू कुमार झां व उसकी पत्नी शिवानी झां के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि थाना सदर में यूपी के गौंडा जिला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह तीन साल से थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में किराए के कमरे में परिवार सहित रह रहा है। उनके पड़ोस में आदित्य जानू झां अपनी पत्नी शिवानी के साथ रहता था। 24 जून को बाद दोपहर उसकी 14 वर्षीय बेटी को दंपत्ती बाइक पर बैठाकर कही ले गए। आदित्य जानू दवाई लेकर आने की बात कहकर मनीष से बाइक लेकर गया है।
उसे शक है आदित्य अपनी पत्नी शिवानी के साथ उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए है। पुलिस ने शिकायत पर किशोरी के अपहरण का अभियोग दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि थाना सदर पुलिस आरोपी दंपत्ती को धरपकड़ के लिए उसने संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर आरोपी दंपत्ती को रिफाइनरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत किशोरी को बरामद किया। पूछताछ में आरोपी दंपत्ती ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए किशोरी की कही शादी कराने की साजिश रचकर 24 जून को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने आरोपी दंपत्ती के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर आरोपी शिवानी को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी जानू कुमार झां को गहनता से पूछताछ के बाद रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments