इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट पानीपत ने सूरजकुंड मेले में फ़ूड स्टाल लगाया।
BOL PANIPAT, 20 मार्च- अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला सूरजकुंड, फरीदाबाद के उद्घाटन समारोह के आयोजन पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट पानीपत ने सूरजकुंड मेले में फ़ूड स्टाल लगाया। जिसका उद्घाटन हरियाणा टूरिज्म के प्रधान सचिव एम डी सिन्हा, आई एफ एस ने किया। इस अवसर पर प्रधान सचिव ने बच्चों को उनके भविष्य को लेकर प्रेरित किया। प्रधान सचिव ने होटल मैनेजमेंट पानीपत के स्टाल पर बनने वाले व्यंजनों की तारीख की। अंत में वरिष्ठ व्याख्याता श्री चंदन वशिष्ट ने सभी का धन्यवाद किया इस मौके पर प्राचार्य अतुल शुक्ला,अनिल कुमार, सुनील, विक्की, बलवान एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Comments