Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


छात्राओं के बीच अंतर-सदनीय अंग्रेजी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 10, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में 10 नवम्बर 2025 को कक्षा VII से IX तक की छात्राओं के बीच अंतर-सदनीय अंग्रेजी नाटक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल तथा अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था।

चारों सदनों की टीमों ने मंच पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विविध सामाजिक एवं प्रेरणादायक विषयों पर नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें उनके संवाद, अभिनय और रचनात्मकता ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा तथा उप-प्रधानाचार्या  अनुभा गुप्ता व जूनियर विंग इंचार्ज रीतू गोयल ने उपस्थित रहकर छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता का सफल संचालन अंग्रेजी विभाग की सुनैना के मार्गदर्शन में किया गया।

Comments