Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

By LALIT SHARMA , in Business , at March 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 23 मार्च, 2022, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 21 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2022” मनाया गया। इस दिवस पर पीआरपीसी ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के  सहयोग से  वृक्षारोपण  अभियान  का आयोजन किया।  पर्यावरण संरक्षण के लिए, श्री गोपाल चंद्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख , पीआरपीसी के कुशल नेतृत्व में पानीपत रिफाइनरी के प्रांगण में 50 से अधिक पेड़ लगाए गए। इस वृक्षारोपण अभियान में  मुख्य-महाप्रबंधकगण और पीआरपीसी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री सिकदर ने विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इंडियनऑयल वर्ष 2022 को “हरित भविष्य की ओर” के रूप में मना रहा है, जो मनु ष्य, पृथ्वी एवं प्रगति के लिए निर्बाध ऊर्जा परिवर्तन सुनिश्चित करेगा। इसलिए यह इंडियन ऑयल के प्रत्येक सदस्य की प्रमुख जिम्मेदारी है कि वह बेहतर वातावरण बनाए रखने के लिए अपना निरंतर योगदान दे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वनों का सतत प्रबंधन और इसके संसाधनों का उपयोग जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की समृद्धि में योगदान करने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि वन जहां एक ओर गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं वहीं दूसरी ओर यह समावेशी विकास एवं सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2012 से 21 मार्च का दिन विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सभी प्रकार के वनों के महत्व तथा इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 मार्च, 2012 को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस घोषित किया था। इस वर्ष का विषय “वन तथा सतत उत्पादन और खपत” है।

Comments