Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बिना गुरु के शिक्षा ग्रहण करना असंभव है.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 5, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी  उपस्थित रहे। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी तथा प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग का सभागार में फूलों के साथ स्वागत किया तथा सभी अध्यापकों का कलम देकर उनका सम्मान किया। विद्यालय की हेड गर्ल वंशिका ने शिक्षा दिवस पर भाषण देते हुए बताया कि बिना गुरु के शिक्षा ग्रहण करना असंभव है। गुरु अर्थात अध्‍यापक ही भगवान को मिलाने तथा अपना जीवन उन्नत करने का रास्ता बताते हैं इसलिए गुरु को शत-शत नमन। कार्यक्रम का शुभारंभ बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक के रूप में शिक्षक की भावनाओं को जागृत किया। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पुराने गीतों पर एक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन किया जिसे देखकर सभागार में बैठे सभी दर्शकों तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।   शिष्य जो अध्यापक के भूमिका में थे उनका सभी अध्यापकों ने चॉकलेट देकर स्वागत किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने शिक्षक दिवस की महत्ता को बताते हुए कहा कि शिक्षक माता-पिता से भी महान होते हैं। माता-पिता हमें जन्म देकर हमारी परवरिश करते हैं लेकिन शिक्षक हमारा व्यक्तित्व विकसित करते हैं। वे हमें अच्छा इंसान बनाने के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी प्रेरित करते हैं। शिक्षक हर विद्यार्थी के प्रेरणा स्रोत होते हैं। उनके अनमोल विचार हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने सभी अध्‍यापकवर्ग को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा शुभकामनाएं दी। 

Comments