नागरिकों के लिए उजाले की किरण है जनता समाधान शिविर: सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक
-समाधान शिविर में ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग,पैंशन विभाग व क्रीड से संबंधित आई
-सोमवार को प्रथम तल पर स्थित सभागार में लगा जनता समाधान शिविर
-समाधान शिविर में पहुंची 26 समस्याएं, समाधान के दिये निर्देश
BOL PANIPAT, 30 दिसंबर। हरियाणा सरकार की अनुठी पहल के तहत जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंच रहे नागरिकों की समस्याओं पर प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है व समस्याओं का निश्चित अवधि में समाधान किया जाता है। सोमवार को उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया के दिशानिर्देश पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में जन सुनवाई करते हुए कहा कि समाधान शिविर उन लोगों के लिए उजाले की किरण है जो जो ना उम्मीदी में जी रहे थे। प्रशासन ने समाधान शिविर लगाकर जरूरतमंदो की सुध ली व उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि हमें नव वर्ष को खुशीपूर्वक मनाना चाहिए व नैतिकता का परिचय देते हुए अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। बच्चों को भी इस दिन को मर्यादा में रहकर मनाना चाहिए। उन्होंने सभी को आगामी नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जो भी समस्याएं समाधान शिविर में पहुंच रही है उन्हें गंभीरता से ले व उनका तत्काल समाधान करने का प्रयास करे।
समाधान शिविर में शिकायतकर्ता अश्विनी, कृष्ण, नीतू, अनिता बरेजा ने जनहित में एक समस्या के समाधान की गुहार लगाई। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में प्रशासन से विनती की कि फतेहपुरी चौंक से जाने वाली सडक़ पर जो सर्विस सैंटर है उससे आने वाले पानी से लोगों को सडक़ पर पानी जमा होने से असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंंने प्रशासन से तत्काल कार्यवाही करने की अपील की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएमसी को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
प्रार्थी पहल सिंह गांव किवाना ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनकी उम्र 53 वर्ष हो चुकी है। अभी तक शादी नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से अविवाहित पैंशन का लाभ देने की प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीएसडब्लयूओ को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। एक अन्य प्रार्थी राजरूप ने प्रशासन से अनुरोध किया कि वह 70 प्रतिशत दिव्यांग है। लेकिन अभी तक उन्हें दिव्यांग पैंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने तत्काल पैंशन बनवाने के निर्देश दिए।
एक अन्य प्रार्थी धूपसिंह ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनकी उम्र 46 वर्ष 9 महीने है। वोटर कार्ड में मेरी उम्र 62 वर्ष है। मेरी पत्नी का देहांत हो चुका है। सरकार द्वारा संचालित की जा रही विधुर पैंशन का लाभ मिलना चाहिए जो अभी तक नहीं मिल पाया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने डीएसडब्लयूओ को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, हुडा एसडीओ सुबेसिंह, आरटीए डॉ.नीरज, आयुर्वेद अधिकार संजय, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ.संजय आंतिल, डीटीपी सुनील आंतिल, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, मत्स्य अधिकारी मदन मोहन, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments