Thursday, June 25, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच को साकार कर रहा जनता समाधान शिविर: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 25, 2026 Tags: , , , , ,

एक ही छत के नीचे हो रहा समस्याओं का त्वरित समाधान, लोगों को मिल रही राहत

14 जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ग्रामीण विकास, पेंशन, अतिक्रमण और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों पर प्रशासन गंभीर

BOL PANIPAT , 25 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितैषी नीतियों और दूरदर्शी सोच के तहत आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है। वीरवार को आयोजित जनता समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्वयं जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता समाधान शिविर इसी सोच का परिणाम हैं, जहां प्रशासन उनकी समस्याओं का निवारण कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उपायुक्त डॉ हरीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि जनता समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी मंच है। यहां प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और संबंधित विभागों के माध्यम से उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्रतिबद्धता है। प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

    नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को तुरंत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

    डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विशेष फोकस किया जा रहा है। गांवों में विकास और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है।

जनता समाधान शिविर में क्रीड़ा विभाग, पेंशन विभाग, पुलिस विभाग तथा नगर निगम से संबंधित कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे विकास नगर निवासी मंगली प्रसाद ने राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। वहीं बाबरपुर निवासी महावीर ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर उपायुक्त ने पात्रता की जांच कर नियमानुसार योजना का लाभ उपलब्ध करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी रंजीता कौशिक ने इसराना से मांडी तथा मांडी से समालखा तक सडक़ की मरम्मत करवाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बधवा रामराम कॉलोनी निवासी रणधीर ने क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। वहीं किशनपुरा निवासी सतपाल ने अपनी माता के निधन के उपरांत उनकी पेंशन बंद करवाने का अनुरोध किया। इसके अलावा राजा खेड़ी के ग्रामीणों ने गली में किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार, देशबंधु कॉलेज के प्राचार्य सुभाष, डॉ. प्रज्ञा ईएसई, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज, आरओ भूपेंद्र चहल, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन, एलडीएम जितेंद्र, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, आरटीए डॉ. नीरज जिंदल, सीएम एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र जोगी, राजेश भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply