दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली की मासिक मीटिंग हुई संपन्न: डॉ कृष्ण कुमार
BOL PANIPAT, 9 फरवरी। वीरवार को राजकीय प्रशिक्षण संस्थान में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली पर मासिक मीटिंग संपन्न हुई। आई टी आई के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मीटिंग में भाग लेने के लिए इंडस्ट्री सुपरवाइजर के साथ साथ आन जॉब ट्रेनिंग के लिए चर्चा हुई।
बैठक में मै0 फ्रेंड्स इंजीनियरिंग वर्क्स सनौली रोड पानीपत, भारत टेस्ट हाउस राई सोनीपत, डी टेक्स इंजीनियरिंग वर्क्स पानीपत, सी बी इलेक्ट्रिकल पानीपत, नेशनल फर्टिलाइजर पानीपत व हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने भाग लिया। इन सभी प्रतिष्ठानों मे 13 व्यवसाय के छात्र ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए जा रहे है।
आई टी आई के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने मीटिंग के दौरान सभी सम्बन्धित अनुदेशकों व प्रतिष्ठानों को सख्त आदेश देत हुए ऑन जॉब ट्रैनिंग की डायरी समय पर पूरी करने को कहा है। हरियाणा सरकार द्वारा दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली से आई टी आई के प्रशिक्षुओ को नोकरी पाने की क्षमता बढ़ाने के लिये अच्छी योजना है। उद्योग में इस्तेमाल होने वाली नवीनतम मशीनों का उयोग करने का प्रशिक्षण भी मिलता है।
प्रधानाचार्य कम जिला नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने इसे छात्रों के लिये सुनहरी अवसर बताया। रंजना शर्मा ने उधोगपतियों से पूर्ण सहयोग व उच्चतर ट्रेनिंग देने का अनुरोध करते हुए सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर रमेश वर्मा वर्ग अनुदेश, संदीप, महेंद्र, राजेश, नरिंदर, जसबीर व संजय अनुदेशक मौजूद रहे।

Comments