Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


नारा के दादी सती मंदिर के परिसर में खर्ब मिलन समारोह का आयोजन. कई राज्यों के सदस्यों ने लिया भाग.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 21, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मडलौडा / पानीपत, 21 मार्च. गांव नारा में वीरवार को ऐतिहासिक दादी सती मंदिर के परिसर में खर्ब मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन खर्ब गोत्र के पांच गांवों,नारा, नया नारा, पाजू, टीटो व करसिन्धु द्वारा आल इंडिया खर्ब यूनिटी के बैनर तले किया गया। वहीं विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देश भर के 165 गांवों से खर्ब गोत्र के हजारों लोग शिरकत करने पहुंचे।
कार्यक्रम में खर्ब समाज के वो लोग भी पहुंचे जिन्होंने समाज के लिए बेहतर कार्य किये है या राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में खर्ब गोत्र का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और समाज के लिए बेहतर कार्य करना रहा। साथ ही गलत रास्ते पर भटके युवाओं को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में हरियाणा, अपने गांव व खर्ब गोत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का काम भी किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में देशभर के अलग-अलग गांव से पहुंचे लोगों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दर्जनों वक्ताओं ने समाज के लोगों को संबोधित किया और खर्ब गोत्र के इतिहास और योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया की हमें बेहद खुशी हुई कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नारा गांव में किया गया। लोगों ने यह मांग भी रखी इस तरह के मिलन समारोह साल में एक बार तो जरूर होने ही चाहिए जिससे आपसी भाईचारा जुड़ा रहे। कार्यक्रम में नारा गांव का नाम रोशन करने वाले नारा गांव के खर्ब गोत्र के तमाम लोग पहुंचे जिन्होंने न सिर्फ अपने गोत्र का नाम रोशन किया बल्कि अपने गांव का नाम भी रोशन किया।
कार्यक्रम में जजपा नेता एडवोकेट शेर सिंह खर्ब, भाजपा नेता फूल खर्ब, समिति के प्रधान तेजबीर खर्ब, आल इंडिया खर्ब यूनिटी के संचालक दलजीत खर्ब, एडवोकेट सुशील खर्ब, रिटायर्ड कर्नल के भाई भूपेंद्र खर्ब, सतरोल खाप के प्रधान दलबीर खर्ब, सरपंच रणबीर खर्ब, एडवोकेट धर्मपाल खर्ब, गौ सेवा आयोग के सदस्य कुलबीर खर्ब नंबरदार, डी.एस.पी. धर्मबीर खर्ब, शिक्षाविद व वरिष्ठ पत्रकार सुरजीत खर्ब, प्रोफेसर डा. विक्रम खर्ब, एडवोकेट विक्रम खर्ब, राजबीर नया नारा, राजेश खर्ब सहित अलग-अलग राज्यों व जिलों से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments