Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


फतेह चंद विज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का पहले मैच में कुमाऊँ रेंजर्स और किला नाईट राइडर्स के बीच हुआ मुकाबला

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at June 1, 2023 Tags: , , ,

कुमाऊँ रेंजर्स ने दिया 140 रन का टार्गेट देकर किला नाइट राइडर्स ने जीता 21 रनों से मैच

मैच देखने के लिए दिन प्रतिदिन दर्शकों की बढ़ रही है संख्या

BOL PANIPAT :- पानीपत शहर के शिवाजी स्टेडियम में 30 मई से चालू हुए फतेह चंद विज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का पहला डे- नाईट मैच कुमाऊँ रेंजर्स और किला नाईट राइडर्स के बीच मे शाम 05 बजे से प्रारम्भ हुआ कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र-गान के साथ हुई, राष्ट्र गान के बाद दोनों टीमों के बीच चांदी के सिक्के से टॉस कराया गया जहां कुमाऊँ रेंजर्स ने टॉस जितने के बाद बालींग करने का फैसला लिया, जिसके बाद किला नाइट राइडर्स ने धुंआधार पारी खेलते हुए कुमाऊँ रेंजर्स को जीत के लिए 141 रनों का टार्गेट दिया मैच के दौरान किला नाईट राइडर्स के बल्लेबाज साहिल गुप्ता ने जम कर बल्लेबाजी की और 45 रन 21 बाॅल में बनाए ,वही कासिम ने 31 रन बनाए और सबसे अधिक रन बनाने वाले टीम के दूसरे बल्लेबाज रहे, टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुमाऊँ रेंजर्स को 140 रन बना कर जितने के लिए 141 रन का लक्ष्य दिया, दूसरी पारी के शुरुआत में कुमाऊँ रेंजर्स के अंकित दीवान ने 17 गेंदों में 49 रन बनाए और गेंदबाज अभिषेक की गेंद से कैच आउट हो गए, अंकित के आउट होने से दर्शकों में निराशा दिखी, अंकित के आउट होने के बाद कपिल रावत ने 14 गेंदों में 23 रन बनाया और आउट हो गए इसके पश्चात अन्य बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेली लेकिन कुमाऊँ रेंजर्स को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा और किला नाईट राइडर्स के साहिल मैन ऑफ द मैच बने और 5100 रुपये का पुरुस्कार आयोजक समिति के द्वारा प्राप्त किया I

रात के समय खेले जाएंगे दो और मैच जिसमें पहला मैच गांधी कॉलोनी गलेडीएटरस और पूर्वांचल पैटरीओटस के बीच खेला जाएगा वही दूसरा मैच रामायणी रेवोल्यूशनरीस और चंदेर नगर चैलेंजर्स के बीच मे खेला जाएगा।

दिन प्रतिदिन बढ़ाता जा रहा है खेल का बुखार:-

फतेह चंद विज मेमोरियल क्रिकेट कुम्भ के आयोजक राहुल विज और चाँद भाटिया का कहना है कि इस मैच की शुरुआत में इतने भारी मात्रा में मैच देखने के लिए दर्शक आयेंगे ये सोचा नहीं था लेकिन दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ दर्शकों का ज़न सैलाब बताता है कि पानीपत मे खेल का बुखार बढ़ता जा रहा है I

Comments