Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


खेल नर्सरियों में आगामी 13 अप्रैल को खिलाड़ी चयन के लिए भाग ले सकते हैं

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at April 11, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 11 अप्रैल। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाओं को विभाग द्वारा विभिन्न खेलों की नर्सरियां अॅलाट की गई हैं, जिनमें खिलाडिय़ों का चयन किया जाना है। इन खेल नर्सरियों में आगामी 13 अप्रैल को खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इनमें भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र , परिवार पहचान पत्र और फोटो आदि लेकर आना जरूरी होगा।

उन्होंने बताया कि गोयल कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयलाकलां में कबड्डी ब्वायज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टीकल्यिाणा में रेसलिंग गर्ल्स, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसन्नकलां में हैंडवाल ब्वायज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में फुटबाल ब्वायज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी कल्यिाणा में वालीवाल ब्वायज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड़ में रेसलिंग ब्वायज, जीएमएस शहर मालपुर समालखा में कबडडी ब्वायज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवी में एथलेटिक्स मिक्स, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में फुटबाल ब्वायज, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल मडलौडा में ताईक्वानडो ब्वायज, संस्कृति पब्लिक स्कूल वीपीओ खण्डरा एथलैटिक्स ब्वायज, सरस्वती पब्लिक स्कूल मडलौडा कबडड्ी ब्वायज, न्यू मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबरपूर पानीपत कराटे ब्वायज, गीता विद्या मङ्क्षदर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडशाम वॉलीबाल ब्वायज, ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराना बास्क्ेटबॉल ब्वायज, दिव्याकूलम स्कूल पानीपत कबड्डी ब्वायज, डीएवी स्कूल थर्मल पानीपत एथलैटिक्स मिक्स, एसवीएम  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालखा पानीपत वॉलीबाल गल्र्स, हनुमान स्र्पोटस एकेडमी भादौड़ वालीबाल ब्वायज, उपमण्डल समालखा के गांव शहर मालपुर में हैंडबाल ब्वायज के लिए नर्सरी अॅलाट की गई है।

उन्होंने बताया कि इनमें चयनित 8-14 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों को 1500 तथा 15-19 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों को 2000 रूपये प्रतिमास की दर से छात्रवृति प्रदान की जाएगी।  

Comments