कृष्ण लाल पंवार बने एमेच्योर कबड्डी फैडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष. पदाधिकारियों में खुशी की लहर.
BOL PANIPAT : रविवार 24 दिसम्बर। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के नवनिर्वाचित चेयरमैन कुलदीप दलाल ने राज्यसभा सांसद एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार को एमेच्योर कबड्डी फैडरेशन ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किए जाने पर बधाई दी तथा दिल्ली के ओखला स्थित क्राऊन प्लाजा होटल में पहुंचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलों का हार पहनाया और मिठाईयां खिलाकर खुशी जाहिर की। बता दें कि 24 दिसम्बर, 2023 को फोरनर डीजे दिल्ली एण्ड रिटर्निंग अधिकारी एवं हाई कोर्ट दिल्ली से सेवानिवृत न्यायाधीश ओपी सैनी द्वारा एमेच्योर कबड्डी फैडरेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें अध्यक्ष के रूप में विभोर विनित जैन, उपाध्यक्ष के रूप में कसानी वीरेश, कृष्ण लाल पंवार, रूकमणी दत्ताराम कामत, एस. विजयारानी, सुनील दत्ररे टाटकरे, महासचिव के रूप में जितेन्द्रा प्रणसिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष रमा कान्त सिंह, सह-सचिव अमनप्रीत सिंह मल्लही, दीपक जोशी, जयाश्री स्वायन, तुषार पी अरोठे, विनय कुमार सिंह व कार्यकारी सदस्य के रूप में आलोक त्रिपाठी, बी.सी. सुरेश, कल्याण सुन्दरम, प्रदीप यादव, प्रदीप हैलदार, मोती लाल सिंह, विकास अवना और श्रीकान्त को निर्विरोध सर्वसम्मति से घोषित किया गया है। कृष्ण लाल पंवार के एमेच्योर कबड्डी फैडरेशन ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित प्रदेश के समस्त जिला इकाईयों के प्रधान, सचिव और एमेच्योर कब्ड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव नसीब जांघू, सह-सचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल राठी, कबड्डी संघ जिला अध्यक्ष राजेश फौगाट, द्रोणाचार्य अवार्डी बलवान सिंह, भीम अवार्डी सुरजीत नारवाल, अर्जुन अवार्डी संदीप नारवाल, अर्जुन अवार्डी राकेश मुन्ना, अंतर्राष्ट्रीय कब्ड्डी खिलाड़ी राजेश नारवाल, हंसराज फौगाट, नवदीपक डाला, कर्मबीर नांधा, भूमित डाला, एडवोकेट यशवीर ढि़ल्लो, सुरेन्द्र जांगड़ा, कृष्ण महेन्द्रगढ़, शीलू पहलवान, मुकेश पहलवान, हरेन्द्र पुनिया, विरेन्द्र फौगाट, सन्नी कोल्हड़, पूर्व सरपंच अशोक रावलधी, बबली मौड़ी, अजीत फौगाट, लोकेश सैनी, दीपक सैनी, सुरेन्द्र चहल, राजेश हिसार, रामपाल गुड़गांव, भूमित सांगवान, जितेन्द्र उर्फ चिन्टू, आदि ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।

Comments