Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


18 व 19 सितम्बर को होगा श्रमिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at September 17, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 17 सितम्बर। औद्यागिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक एवं स्पोर्टस मीट 2025 के नोडल अधिकारी धर्मपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा पूर्व वर्षो की भान्ति बुधवार 18 सितम्बर व वीरवार 19 सितम्बर को जोनल लेवल श्रमिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन शिवाजी स्टेडियम मॉडल टाऊन पानीपत में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में जोनल स्तरीय श्रमिक खिलाडी भाग लेंगे। इस खेल प्रतियोगिता का उद्ïघाटन बुधवार 18 सितम्बर को प्रात: 10 बजे मुख्य अतिथि शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज करेंगे तथा वीरवार 19 सितम्बर को 3 बजे समालखा विधायक मनमोहन भडाना द्वारा खेल प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेेंगे।

Comments