शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र ढंग से चुनाव कराने को लेकर प्रशासन तैयार: जिला निर्वाचन अधिकारी
-शिक्षण संस्थानों में ज्यादा से ज्यादा स्वीप कार्यक्रम होंगे आयोजित
-जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत पिछली बार कम हुआ वहां दिया जा रहा विशेष ध्यान
-चुनाव आयोग की गाइडलाइन की प्रति अपडेट रहें नोडल ऑफिसर
BOL PANIPAT , 3 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन आयोग की हिदायतों का निर्वाहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करेंगे। सभी नोडल अधिकारी समय रहते अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी एवं स्वतंत्र ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत पिछली बार कम हुआ वहां दिया जा रहा विशेष ध्यान।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान के लिए स्वीप का प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रशासन शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है। शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक वोट बनाने का आह्वान अधिकारियों द्वारा किया जाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा समय समय पर नई गाइडलाइन दी जाती है। सभी नोडल अधिकारी इसके लिए अपने आप को तैयार रखे व अपडेट रहें। टोल फ्री नम्बर या सिविजल एप पर आने वाली शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निवारण करें व स्वीप के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम का आयोजन करेें।

Comments