मलेरिया,जापानी बुखार,डेंगू व चिकिनगुनिया बुखार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया
BOL PANIPAT , 4 जून। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया,जापानी बुखार,डेंगू व चिकिनगुनिया बुखार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके तहत बनाई गई टीमों के द्वारा मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर शहर के विभिन्न वार्डो और मौहल्लों में हेल्थ सुपरवाईजर सुरेन्द्र कुमार की देखरेख में यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि उप सिविल सर्जन डॉ सुनील संदुजा के मार्ग दर्शन में ये जागरूकता अभियान चल रहा है। घरों में जाकर फ्रिज, कूलर, गमले, टंकी व छतो पर पड़े सामान जैसे टायर, टूटे फूटे बर्तन और पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन इत्यादि के साथ-साथ जहां पानी का ठहराव होता है वहां जांच की जाती है और साफ-सफाई के बारे में लोगों को अवगत करवाया जाता है।
उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे अपने घर के आसपास पानी इक्ठठा ना होने दे। सप्ताह में एक दिन रविवार को सूखा दिवस मनाए और सभी पानी के बर्तनों को खाली कर के सूखा दें जिससे मच्छर का लावा ना पनपने पाए और मलेरिया, ड़ेंगू जैसी बिमारियां ना फैले। बुखार आने पर रक्त की जांच करवाए और नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर सप्मर्क करें।

Comments