Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


जिला एवं सत्र न्यायधीश पानीपत ने किया जिला जेल का निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अप्रैल-माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशों की अनुपालना में श्रीमती मनीषा बत्रा जिला एवं सत्र न्यायाधीश पानीपत ने श्री अमित शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व् सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत के साथ जिला जेल का निरिक्षण किया इस दौरान जिला जेल निरीक्षक देवी दयाल उपस्थित रहे इस निरीक्षण के दौरान मनीषा बत्रा जिला एवं सत्र न्यायधीश ने व कैदियों के खान पान , रहन सहन आदि के बारे में जाना | उन्होंने कैदी बंदियों के बैरक में जाकर निरिक्षण किया व् उनकी अपील व् केस के सन्दर्भ में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि किसी भी कैदी की वकील एवं अपील से संबंधित प्रार्थना पत्र को तुरंत कार्यवाही के लिए भेजे।

Comments