हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की
BOL PANIPAT : 5 फरवरी 2023, दिन रविवार को एंटी करप्शन फ़ाउंडेशन (मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, भारत सरकार) द्वारा पानीपत हरियाणा में जिला सचिवालय के सामने, हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई, आज पानीपत में फाउन्डेशन की टीम का विस्तार करते हुए पधाधिकारियो की नियुक्ति भी की गई जिसमे स्टेट इंचार्ज परवीन शर्मा ,स्टेट डॉयरेक्टर अनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष बॉबी दुआ को नियुक्त किया गया और फ़ाउंडेशन के उद्देश्यों को प्रचार- प्रसार के लिए शपथ दिलाई गई। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए, लोगो में जागरूकता लाने के लिए “संकल्प से सिद्धि – न्यू इंडिया भ्रष्टाचार भारत छोड़ो अभियान” के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगो ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। विशेष रूप से हिमांशु शर्मा(युवा नेता, पानीपत), शशी कपूर (जिला अध्यक्ष, युवा संगठन), सुरेश नारंग (अध्यक्ष गऊ सेवा संगठन), हैप्पी सरदार (स्काईलार्क मार्केट प्रधान), हनी डाबर, राजू शर्मा व अन्य ने शिरकत की

Comments