Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 2, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा समय समय पर कई सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए जागरूकता कैम्प, सेमिनार व रैली आदि निकाली जाती है । यही नहीं महिला उत्थान व बेटी बचाओ के लिए कई कार्यक्रम भी किये जाते हैं जैसे गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई-कटाई सीखना ताकि वे अपना घर खर्च में मदद कर सकें।

यूथ वीरांगनाएं संस्था समय समय पर जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद भी करती है इसी कड़ी में आज यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।चांदनी बाग़ क्षेत्र के 14 परिवारों को व 11 वार्ड क्षेत्र के 11 परिवारों को राशन वितरित किया गया ।

राशन में गेहूं का आटा, तेल, दालें,मसाले, चीनी, चाय पत्ती , साबुन , सर्फ आदि दिए।इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं संस्था की जिलाध्यक्ष श्रीमती बृज बाला , कोमल अरोड़ा, ज्योति सैनी, रानी सैनी, नैनसी , अभी, आशा श्रेष्ठा आदि मौजूद रहे।

Comments