डाक विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन.
BOL PANIPAT । स्थानीय आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग और डाक विभाग पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमे सुरेश कुमार राठौर, हेड पोस्ट मास्टर, हेड पोस्ट ऑफिस पानीपत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मालिक ने अपने संबोधन में कहा कि डाकघर का कार्य अब केवल डाक वितरण तक सीमित नहीं रहा। आज यह सुकन्या समृद्धि योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक पहुँचा रहा है। आजकल डाकखानों में बैंकिंग सेवाओं के अतिरिक्त आधार कार्ड बनवाने, उसमें सुधार करने और प्रिंट आउट निकालने, पासपोर्ट बनाने जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को डाकघर की ओर से दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं और योजनाओं जैसे बचत व वित्तीय सेवाएँ (पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड, सुकन्या समृद्धि योजना ), बीमा सेवाएँ (डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा), डाक सेवाएँ (स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट), बैंकिंग सेवाएँ आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा हिमांशी ने भी सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इस व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञात होगा कि पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई गई योजनाएं न केवल कागजों पर है बल्कि देश के हर कोने में कार्य कर रही है और समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता कर रही है | मंच संचालन सुखजिंदर सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. चेतना नरूला, रूहानी शर्मा, रुचिका बत्रा, मनीष कुमार, विनय भारती कीर्ति असीजा, पूजा भोला, रवि, राहुल कुमार, एवं कुलदीप उपस्थित रहे |

Comments