बड़ी नहरों में नहाने वाले बच्चों पर होगी कानूनी कार्यवाही: एडीसी डॉक्टर पंकज
-किसी प्रकार की घटना ना घटे जिले में धारा 144 लागू
-नहरी विभाग के अधिकारी बरते निगरानी
-एडीसी ने अधिकारियों से पुलो की ली जानकारी
BOL PANIPAT , 30 मई। अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज ने गुरुवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए की जिले में जिन नदियों के ब्रिज पर खतरा है वहां पर नहरी विभाग के अधिकारी निगरानी बरते। बच्चों को वहां न जाने दे।
उन्होंने बताया कि बच्चे अक्षर गर्मी में राहत के लिए नदियों में नहाने के लिए घर से निकल जाते है व तैरने के अभाव में दुर्घटना का शिकार हो जाते है। इस प्रकार की दुर्घटना ना घटे। इसको लेकर जिले में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गर्मी के मौसम में बड़ी नहरों पर बच्चे अक्षर गर्मी से राहत पाने की उम्मीद को लेकर नहाने के लिए नहर पर निकल जाते हैं। इनमें कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जो तैरना नहीं जानते व दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इस प्रकार की जिले में दुर्घटना ना घटे इसको लेकर हिदायत बरतने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। कोई भी बच्चा अगर बड़ी नहरों में नहाता हुआ अगर मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अभियंता नहरी विभाग अधीक्षक अभियंता सुरेश व पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन संजय शर्मा भी उपस्थित थे।

Comments