Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित लाइफ स्किल डेवलपमेंट फन कैंप का हुआ समापन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : बापौली, 19 फरवरी (प्रीती शर्मा) : छाजपुर गांव के राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय में सर्व शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित लाइफ स्किल डेवलपमेंट फन कैंप के अंतिम दिन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान सरपंच राजेश गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। इस दौरान छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान ली गई जानकारी को चार्ट पर प्रदर्शित किया और जीवनोपयोगी एवं गृहोपयोगी वस्तुओं की जानकारी मुख्य अतिथि, एसएमसी सदस्यों, विद्यालय स्टाफ को दी।

मुख्य अतिथि निवर्तमान सरपंच राजेश गोस्वामी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद छात्राओं के प्रयास की भरपूर सराहना की एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी उषा मलिक और पिंकी को बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments