आई बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जीते 7 मेडल.
BOL PANIPAT : आई बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के छात्र-छात्राओं ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पदक जीत कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 जनवरी 2024 को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संपन्न हुई जिसमें महाविद्यालय के 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा विभिन्न भार वर्ग में 7 मेडल जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। लड़कियों के वर्ग में फाइनल ईयर की छात्रा कीर्ति ने 60 किलोग्राम भार में पैन्चिंग स्लॉट इंटर कॉलेज प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में ब्रोंज मेडल तथा छात्रा तन्नु ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। लड़कों में 60 किलोग्राम भार वर्ग में तरुण ने, 65 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ठाकुर तथा 75 किलोग्राम भार में पवन कुमार ने क्रमशः ब्रांच मेडल जीते। छात्र राहुल ठाकुर तथा तरुण ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी दो ब्रांज जीते। इस प्रकार महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग तथा उपप्राचार्या प्रो. रंजना शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा भविष्य में इसी प्रकार और भी अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया | इस अवसर पर डॉ. मधु शर्मा, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. विनय वाधवा, डॉ. सुरेंद्र एवं पूजा इत्यादि मौजूद थे।

Comments