Monday, June 8, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रांसलेशन टेस्ट में लिवांशी कपूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 8, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : तहसील कैम्प स्थित कमल कम्प्यूटर सैन्टर में आज अग्रेज़ी सीखने वाले बच्चों को हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए एक  टेस्ट   दिया गया । जिसमें बारह बच्चों में से तीन बच्चों ने  प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया । बाकी बच्चों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा । लिवांशी   कपूर प्रथम, कशिश शर्मा  द्वितीय व संजना झन्झोत्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सैन्टर के निर्देशक कमल नयन वर्मा ने बच्चों को मैडल देकर उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । इस सैन्टर में कम्प्यूटर के साथ-साथ अंग्रेजी बोलना भी सिखया जाता है। पिछले 37 वर्षों से लगातार प्रगति के पथ पर कमल कम्प्यूटर सेन्टर के एच.ओ.डी. देव वर्मा ने बताया कि अब तक इस सेंटर से लाखों विद्यार्थी टाइपिंग, स्टेनोग्राफी, कंप्यूटर व अंग्रेजी सीख चुके हैं और सरकारी व अर्ध सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं देकर अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं ।

इस सैन्टर पर हर शनिवार बच्चों को इन्टरव्यू की तैयारी करवाई जाती है और मोटिवेशनल क्लास दी जाती है । कमल नयन वर्मा ने कहा कि कम्प्यूटर ज्ञान व अच्छी अंग्रेज़ी का होना आज समय की मांग है। कम्प्यूटर व अंग्रेजी के ज्ञान के बिना इन्सान अधूरा है । बच्चों की हौसला अफज़ाई के लिए समय-समय पर ज्ञान वर्धक कार्यक्रम भी किए जाते हैं ।  

Comments


Leave a Reply