Thursday, August 27, 2026
Newspaper and Magzine


बूथ समिति संगठन की स्थानीय चुनाव प्रबंधन समिति :सलूजा

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अगस्त, भारत प्रधान मंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ा है ।आज रक्षा क्षेत्र में भारत राइफल , तोपे टैंक ही नही लड़ाकू विमान व ब्रह्मोस मिसाइल तक ने केवल बना रहा है अपितु निर्यात के सौदे भी करने लगा है। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने उत्तरी  शहरी मंडल कार्यकारिणी की बैठक को मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कही। बैठक के आरंभ में भारत माता, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया व पुष्प अर्पित किए । दीप प्रज्ज्वलित किया गया। गहेंद्र सलूजा ने कहा की भाजपा की बुथ समिति हमारी स्थानीय चुनाव प्रबंधन समिति भी होती है हमे शीघ्र इसे गठित करना है। उन्होंने पन्ना समिति गठित करने के गुर भी दिए। इस बैठक में मुख्य रूप मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, सुनीता गोयल, सोनिया गाबा, दिनेश पुजारा शामिल रहें।

Comments