Monday, August 24, 2026
Newspaper and Magzine


युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसायटी द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक गंगाजल से किया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 24, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर सेठी चौक स्थित श्री संत द्वारा हरि मंदिर में युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसायटी द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक गंगाजल से किया गया इसके साथ ही 108 बेलपत्र भगवान शिव को अर्पण किए गए।  इस अवसर पर संस्था के संस्थापक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे सावन माह में भक्तों द्वारा भगवान शिव का पूजन अर्चन किया गया। लेकिन सावन माह के इस अंतिम सोमवार की भगवान शिव की पूजा विशेष है। क्योंकि इसके बाद अगले वर्ष ही यह सुअवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव थोड़ी सी आराधना से प्रसन्न होकर ही अक्षय फल प्रदान करते हैं।  इस अवसर पर सुरजीत सिंह, राजकुमार, मुकुल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अशोक कुमार जुनेजा, हरजीत कौर, तुलसी रानी जुनेजा, सरोज रानी, दिव्याशी, पिंकी रानी, रीना देवी, पिंकी तनेजा आदि उपस्थित थे।

Comments


Leave a Reply