Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


51 लीटर गंगाजल से किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 4, 2025 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर सेठी चौक स्थित श्री संत द्वारा हरि मंदिर में युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसायटी द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक 51 लीटर गंगाजल से किया गया इसके साथ ही 108 बेलपत्र भगवान शिव को अर्पण किए गए।  इस अवसर पर संस्था के संस्थापक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे सावन माह में भक्तों द्वारा भगवान शिव का पूजन अर्चन किया गया। लेकिन सावन माह के इस अंतिम सोमवार की भगवान शिव की पूजा विशेष है। क्योंकि इसके बाद अगले वर्ष ही यह सुअवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव थोड़ी सी आराधना से प्रसन्न होकर ही अक्षय फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूर्व सावन माह में बहुत से भक्तों ने संस्था के सहयोग से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करना सीखा जिससे बहुत से भक्तों ने अपने घर पर भगवान शिव का रूद्राभिषेक करना प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर नरेश पपरेजा, राजेश राणा, शिवांशु, शिवेन नागपाल, खरैती लाल, मनीष कुमार, सुषमा पपरेजा आदि उपस्थित थे।

Comments